रायपुर।छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती–2023 के सफल अभ्यर्थियों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। नियुक्ति की मांग को लेकर D.Ed अभ्यर्थी मंगलवार को नवा रायपुर स्थित स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा पास किए हुए उन्हें एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक उन्हें नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए गए हैं। हाल ही में हुई शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक से भी उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला, जिससे वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
Video
✊ मंत्री निवास के बाहर नारेबाजी
धरना दे रहे अभ्यर्थियों ने मंत्री निवास के बाहर बैनर-पोस्टर लगाकर जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि सरकार और शिक्षा विभाग केवल आश्वासन देकर समय बर्बाद कर रहे हैं, जबकि हजारों युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है।
🚨 पुलिस से हुई बहस, अभ्यर्थी हिरासत में
धरने के दौरान अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। काफी देर तक चले विवाद के बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को रायपुर सेंट्रल जेल ले जाकर रखा।
अभ्यर्थियों की मांग साफ है—
➡️ शिक्षा मंत्री से सीधी मुलाकात
➡️ नियुक्ति को लेकर स्पष्ट और लिखित निर्णय
📌 क्या बोले अभ्यर्थी?
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की मांग की है।
